Skip to content
Monday, 2 November 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. मुखर्जी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनिल दवे की जयंती पर किया नमन

1 min read
Text Size:

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी तथा पूर्व केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अनिल माधव दवे की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

डॉ. मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कोलकाता में हुआ। वे सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक थे। डॉ. मुखर्जी इस धारणा के प्रबल समर्थक थे कि सांस्कृतिक दृष्टि से हम सब एक हैं। इसलिए धर्म के आधार पर वे विभाजन के कट्टर विरोधी थे। उन्होंने तुष्टिकरण की नीति का सदैव खुल कर विरोध किया। श्रद्धेय अनिल माधव दवे जी का जन्म 6 जुलाई 1956 को उज्जैन जिले के बड़नगर में हुआ था। वे मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य रहे। उन्होंने नर्मदा समग्र की स्थापना की। वे ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन पर संसदीय मंच के सदस्य भी रहे।

153 Views
What do you think?

Leave a Reply