Skip to content
Sunday, 1 November 2026
देवास

मुख्यमंत्री की घोषणा से संविदा कर्मचारियों में हर्ष, नियमितीकरण, वेतन सहित अन्य मांगे हुई पूरी

2 min read
Text Size:

देवास- संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी कई वर्षो से नियमितीकरण सहित अन्य मांगे करता आ रहे है। जो अब पूरी होती नजर आ रही है। जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने बताया कि प्रदेशभर में करीबन ढाई लाख संविदा कर्मचारी है। सामान्य वर्ग आयोग अध्यक्ष शिव चौबे और कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा के साथ संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री शिवराज से मुलाकात कर संविदा कर्मचारी नियमित कर्मचारियों के समान वेतन और अनुभव के आधार रिक्त पदों पर नियमितीकरण समेत अन्य मांगें रखी थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लंबे समय से चली आ रही संविदा कर्मचारियों की मांगों को पूरा करते हुए भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित महापंचायत में कहा कि अब प्रतिवर्ष होने वाला अनुबंध नहीं होगा।

जिस पद पर वे काम कर रहे हैं, उसका उन्हें 90 नहीं, सौ प्रतिशत वेतन मिलेगा। नियमित कर्मचारियों की तरह अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता होगी और सेवानिवृत होने पर ग्रेच्युटी भी मिलेगी। 50 प्रतिशत नियमित पदों का मौका एवं अवकाश का लाभ भी मिलेगा। नियमित कर्मचारियों की तरह अवकाश भी मिलेंगे। प्रदर्शन के दौरान जो कार्रवाई हुई थी वह अब कोई नहीं होगी कोई वेतन नहीं कटेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रदेश सहित जिलेभर के संविदा कर्मचारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। संविदा कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित आंदोलन में सहयोग करने के लिए भामसं के पदाधिकारियों का आभार माना।

184 Views
What do you think?

Leave a Reply