आदिवासियों पर बढ़ते जा रहे अत्याचार, सीधी की घटना से प्रदेश हुआ शर्मसार- आप जिलाध्यक्ष

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक भाजपा कार्यकर्ताा ने शराब के नशे में एक मानसिक विक्षिप्त आदिवासी पर पेशाब कर दी। इसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा (मुन्नी सेठ) ने कहा कि यह घटना पूरे प्रदेश ही नही देश के लिए शर्मशार कर देने वाली है। मप्र पहले ही आदिवासियों पर अत्याचार में नंबर वन है और इस घटना ने मप्र को पूरे देश में बदनाम कर दिया। क्या यही भाजपा का अंहकार व तथाकथित संस्कृति है। भाजपा राज में आदिवासी भाइयों और बहनों पर अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं। मप्र में एक भाजपा नेता के अमानवीय अपराध से सारी इंसानियत शर्मसार हुई है। यह भाजपा का आदिवासियों और दलितों के प्रति नफरत का घिनौना चेहरा और असली चरित्र है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान खुद गरीबों-दलितों, आदिवासियों के उत्थान की बातें करते हैं तो ऐसे शैतानों को संरक्षण कैसे मिल जाता है? मुझे कहते हुए शर्म आ जाएगी, आपको देखकर शर्म आ जाएगी लेकिन अहंकार में डूबे उन लोगों को नहीं आती जिन्हें सत्ता के करीब रहने का सुख मिल जाता है। वैसे भी अपने यहां एक कहावत है जब सैयां भए कोतवाल, तो डर काहे का। यहां बात भले ही कोतवाल की करते है, पर आजकल नेताओं के खासमखास ही सीमाएं लांघ रहे हैं और ऊपर बैठे नेता आंखें मूंद लेते हैं। ऐसे लोगों पर बीच चौराहे पर रस्सी से बांधकर सजा देनी चाहिए।

162 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!