
विकास पवार, बड़वाह- शहर में बढ़ती अपराध और लूट की वारदार की रोकथाम को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ। इसके मद्देनजर गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे एसडीओपी विनोद दीक्षित और थाना प्रभारी ने अपने दल बल के साथ शहर की बैंको ने निरीक्षण किया। जहा बैंक मैनेजर से आम नागरिक और बैंक सिक्योरिटी को लेकर पूछताछ की। इस दौरान अधिकारियो ने महेश्वर रोड स्थित एसबीआई शाखा के अंदर खड़े कुछ युवकों से बैंक में आने का कारण पूछा। जबकि पंजाब नेशनल बैंक में जाकर सीसी टीवी कैमरे लगे होने की जानकारी लेकर खुले बैंक लाकर को बंद रखने की बात कही। जिसके बाद शहर की अन्य बैंको में निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी गोयल ने कहा की आज कई बैंक एटीएम में सुरक्षा गार्ड का अभाव है। जिसके लिए बैंक मैनेजर को एटीएम पर होने वाली घटनाओं को लेकर जानकारी देकर सुरक्षा गार्ड तैनात करवाने के निर्देश दिए।

पूर्व में भी इंदौर रोड स्थित एटीएम पर हुई थी तोड़फोड़
इंदौर रोड स्थित हिटाची के एटीएम पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने विगत माह एटीएम में तोड़फोड़ कर पैसे चुराने के प्रयास किए थे। लेकिन एटीएम तोड़ने में वह असफल हुए। जिसके चलते बड़ी घटना होने से बच गई। जहां आज भी सुरक्षा गार्ड का अभाव देखा जा सकता है। हालाकि शहर में बढ़ती लूट और चोरी की घटना को देखते हुए एडीएम एवं बैंकों में सुरक्षा गार्ड होना अब अति आवश्यक है

कवर कालोनी से भगाया वाहन चालकों को
पंजाब बैंक में निरीक्षण के दौरान बैंक के सामने कवर कालोनी में बैठे लोडिंग वाहन चालकों को एसडीओपी विनोद दीक्षित ने झुंड में बैठे वाहन चालकों को उक्त स्थान से भगाया। उन्होंने सभी को फटकार लगाते हुए कहा की आप लोग अपने वाहन कही और स्थान पर खड़े करे। कल से मुझे इस जगह कोई दिखाई नही देना चाहिए। यदि ऐसा हुआ तो में सभी के वाहन जप्त कर आप लोगो पर कार्यवाही करूंगा। जिसके बाद सभी वाहन चालक कवर कालोनी से उठकर अन्य स्थान पर चले गए।
Views Today: 2
Total Views: 116

