धाकड़ सहकारी साख संस्था मर्यादित के चुनाव सम्पन्न, मदन सिंह धाकड़ बने अध्यक्ष

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- धाकड़ सहकारी साख संस्था मर्यादित देवास मध्यप्रदेश के निर्वाचन  संपन्न हुए। जिसमें मदन सिंह धाकड़ को निर्विरोध संस्था अध्यक्ष घोषित किया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष मुकेश प्रताप भंडारी एवं शिप्रा भंडारी और जिला बैंक प्रतिनिधि हेतु जगदीश गलोदिया को निर्विरोध चुना गया।

अध्यक्ष श्री धाकड़ सहित नवीन कार्यकारिणी को निर्विरोध बनाए जाने पर अखिल भारतीय धाकड़ महासभा, अखिल भारतीय धाकड़ युवा संघ, अखिल भारतीय धाकड़ महिला इकाई सहित बद्रीलाल भंडारी, माधव सिंह नागर, श्रीमती निर्मला भंडारी, कुलदीप नागर, एडवोकेट राजेंद्र भंडारी, पंकज भंडारी, रामेश्वर नागर, गुलाब सिंह धाकड़, सुनील नागर, मनीष नागर, संजू नागर, गब्बर धाकड़, राम सिंह चौधरी, विक्रम सिंह धाकड़ ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत कर बधाई दी।

150 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!