कलेक्टर ने पर्यटन क्विज का पोस्टर किया जारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा- मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज का आयोजन आगामी 27 जुलाई को खंडवा जिले में किया जा रहा है, जिसका रजिस्ट्रेशन वर्तमान में 8 जुलाई तक किया जाना है। पर्यटन क्विज़ का पोस्टर  कलेक्टर अनूप कुमार सिंह द्वारा जारी किया गया। उन्होंने समस्त हाई स्कूल हायर सेकेण्डरी शालाओं की टीम को इस प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु निर्देशित किया है। जिला शिक्षा अधिकारी पी.एस. सोलंकी ने समस्त शासकीय एवं अशासकीय हाई स्कूल, हाई सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्यो को अपनी संस्था के 3 विद्यार्थियों का पंजीयन पर्यटन क्विज़ के लिए कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि पंजीयन पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 27 जुलाई को दो चरणों में आयोजित होगी।

प्रथम चरण प्रात: 10 से 12 बजे तक में लिखित परीक्षा होगी और द्वितीय चरण दोपहर 2:30 बजे से मल्टीमीडिया क्विज़ जो पर्यटन विभाग की ओर से बनाई गई है। उन्होंने बताया कि चयनित प्रथम 6 टीम इस मल्टीमीडिया क्विज में भाग लेंगी। विजेता प्रथम तीन टीमों को पर्यटन विभाग की ओर उनके होटलों में मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल पर दो रात और तीन दिन तथा उपविजेता तीन टीमों को एक रात व दो दिन मुफ्त रुकने के कूपन तथा मेडल एवं प्रमाण पत्र पुरुस्कार के रूप में प्रदान किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री सोलंकी ने बताया कि प्रत्येक विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर के पुरस्कृत भी किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 18 अगस्त को भोपाल में आयोजित होगी।
पोस्टर जारी करते समय ए.डी.पी.सी. रमसा संजीव मंडलोई, जिला क्रीड़ा प्रभारी पी.डी. डोंगरे, क्विज मास्टर संगीता सोनवाने, इको क्लब के जिला नोडल संदीप जोशी उपस्थित थे।

106 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!