संस्था प्रमुख व छात्र छात्राओं ने लिया संकल्प

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
विद्यालय के स्थापना दिवस पर किया पौधारोपण
खातेगाव। नगर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था मेकलसुता एकेडमी खातेगांव ने अपनी सफलता के 10 वर्ष पूर्ण कर 11वें वर्ष में प्रवेश किया। इसी उपलक्ष्य में विद्यालय द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पोधा रोपण कर प्रकृति को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया। विद्यालय द्वारा विद्यालय क्षेत्र में 51 पौधे लगाए गए विद्यार्थीयो और स्कूल स्टॉफ ने प्रतिदिन पौधे की रक्षा और रखरखाव का जिम्मा लिया। इस अवसर पर विद्यालय पोधा रोपण संबंधी संगोष्टि आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थीयों को पोधा रोपण के महत्व के विषय में बतया गया। विद्यालय के अध्यक्ष बलराम दावठा, चेयरमेन संतोष पटेल, संचालक सदासुख पटेल, प्राचार्य मनोज तिवारी और विद्यालय के समस्त शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। अध्यक्ष बलराम दावठा ने बताया कि विद्यालय अपनी मजबूत आधारशिला के साथ नगर में एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है और अपनी इसी सफलता को दोहराने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। शिक्षा के साथ-साथ विद्यालय द्वारा विद्यार्थीयो के सर्वांगीण विकास हेतु अन्य गतिविधीयों जैसे खेलकूद, प्रकृति संरक्षण, सामाजिक जागरुकता, उच्च शिक्षा हेतु मार्गदर्शन पर भी जोर दिया जाता है। इस वर्ष भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षाओं में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व नगर को गौरवान्वित किया है ।
230 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!