Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

अंडरब्रिज में जलभराव से आवागमन में परेशानी

2 min read
Text Size:

कांग्रेस बिग्रेड ने जनसुनवाई में की शिकायत

अनोखा तीर, टिमरनी। नगर के दो वार्ड सहित कई गांव एवं किसानों के लिए आवागमन के लिए बनाए गए अंडरब्रिज में हमेशा पानी भरा रहता है, किन्तु बरसात के दिनों में हल्की सी बारिश से अंडरब्रिज लबालब हो जाता है, जिसके कारण पूर्ण रूप से आवागमन बंद हो जाता है। वहीं रेल्वे गेट ट्रेक पर काम चलने के कारण बंद कर दिया गया है, आवागमन के लिए मात्र अंडरब्रिज ही विकल्प है। जिसमे छोटे चारपहिया वाहन एवं मोटरसाईकल ही निकल सकते हैं, किन्तु वर्षा होते ही यह रास्ता भी बंद हो जाता है। नागरिकों को हर काम के लिए बार बार नगर में आने की आवश्यकता होती है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए भी नगर में ही आना होता है। ऐसे में कई बार मरीजों को अस्पताल लेजाना भी बड़ा कठिन हो जाता है। इन सब समस्या को देखते हुए वार्ड के नागरिक एवं कांग्रेस ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने जनसुनवाई में पहुंचकर एसडीएम महेश बड़ोले को समस्या से अवगत कराते हुए जल्द ही इस समस्या का समाधान करने की मांग की। साथ ही जल्द समस्या का निराकरण नहीं होने की दशा में चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस मोके पर राजेंद्र नागरे, दिनेश चमन, ओम मिश्रा, रमेश तिवारी शहजाद खान, ज्ञानचंद बिल्लारे, जनपद सदस्य सुन्दरलाल पिपलोदे, शाबिर शाह, बद्री मालवीय, ज्ञानीश तिलवारी, कपिल जाट, पूर्व पार्षद गिरीश घूरे, इमाम खान, मांगीलाल सांगुल्ले सहित अनेक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply