सयाजीद्वार से पैलेस तक भाजपा अजा मोर्चा जूनियर मंडल ने निकाली आभार रैली

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा जूनियर मंडल अध्यक्ष प्रेम बालोदिया के नेतृत्व में मण्डल एवं पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। बालोदिया ने बताया कि मण्डल में दो पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, जिसमें अशोक पारस को अशोक पारस को मण्डल मण्डल महामंत्री एवं अजय मालवीय को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। दोनो पदाधिकारियों की नियुक्ति पश्चात  सीनियर मंडल महामंत्री संतोष पंचोली, की उपस्थिति में सयाजी द्वार से ढोल-ढमाकों के साथ आभार रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में मण्डल पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी का झण्डा लेकर शामिल हुए।

रैली नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए विधायक निवास पैलेस पहुंची। जहां महाराज विक्रमसिंह पवार का स्वागत कर आभार माना। इस दौरान श्री पंचोली ने कहा कि भाजपा अजा मोर्चा आज से विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए कार्य करेगी। हमारा लक्ष्य है कि अबकी बार देवास विधायक 1 लाख पार। हर वार्ड में घर-घर जाकर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं को बताएंगे। रैली में 500 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

Views Today: 2

Total Views: 100

Leave a Reply

error: Content is protected !!