खादी ग्रामोद्योग बोर्ड जिला प्रबंधक की सेवानिवृत्ति पर समारोह आयोजित कर दी विदाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में जिला प्रबंधक पद पर पदस्थ दिनेश श्रीवास की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। बालगढ़ स्थित खादी उत्पादन केंद्र पर समस्त स्टाफ एवं संस्था दशमेश सोशल एण्ड एजुकेशनल सोसायटी के सदस्यों द्वारा आयोजित समारोह में श्री श्रीवास का सम्मान कर भावभीनी विदाई दी गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सिंह चौहान ने  श्रीवास के कार्य की प्रशंसा कर उनका स्वागत किया।

समारोह में अशोक योगी, शैलेंद्र व्यास, सन्मीतसिंह खनुजा, नंदकुमार चौहान, नलिनी चव्हाण, अरिफ पटेल, संदीप जैन,अजीत परिहार, शरद जैन, दीपक विश्वकर्मा, बाबूलाल पटेल आदि ने सेवानिवृत्त पर श्रीवास को बाबा महांकाल की तस्वीर भेंटकर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। अंत में स्नेहभोज का आयोजन किया गया।

136 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!