निगम की अनोखी पहल : भंडारों के लिए वितरण किए जीरो वेस्ट सूखे पत्तल-दोने

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- पॉलिथीन मुक्त शहर के संदेश स्वच्छता ही सेवा सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध एक जन अभियान के लिए गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शहर में लगने वाले भंडारों के लिए महापौर अमृता अमर यादव ने नवाचार करते हुए एक अनोखी पहल शुरू की है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 अंतर्गत निगम प्रशासन द्वारा 2 लाख जीरो बेस्ट ग्रीन सूखे पत्तल दोने निशुल्क वितरण एवं नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों के सहयोग से पोहे और आलू बड़े की प्रसादी के स्टाल का शुभारंभ गुरु पूर्णिमा महापौर अमृता अमर यादव द्वारा किया गया। भंडारा करने वालों को इसका वितरण निगम कार्यालय से किया जा रहा है। इस अवसर पर महापौर अमृता यादव ने सभी शहर वासियों के साथ भंडारों के संचालकों से अनुरोध किया है कि प्रसादी वितरण में किसी भी प्रकार की प्लास्टिक का उपयोग ना करें।

प्लास्टिक मुक्त सामग्री में ही प्रसादी का वितरण करें जिससे हमारा शहर पॉलिथीन मुक्त और प्रदूषण मुक्त हो भंडारे में प्रसादी ग्रहण करने वाले भक्तों से भी अनुरोध है कि स्वच्छता का ध्यान रखते हुए झूठे पत्तल दोने डस्टबिन में ही डालें ताकि शहर में स्वच्छता एवं सुंदरता बनी रहे। निगम प्रशासन की पूरी टीम 3 दिनों तक लगातार व्यवस्था में लगी रहेगी। पत्तल दोने वितरण कार्यक्रम में महापौर अमृता यादव, परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, अमर यादव, एमआईसी सदस्य राजेश यादव, विक्की बावरे, अनिल वर्मा, सोमनाथ काले, गोपी शर्मा, आशीष चटकले, सुनील जैन, प्रियांशु चौरे, रियाज मार्शल, दीना पवार, निगमायुक्त नीलेश दुबे, उपायुक्त सचिन सिटोले, जाकिर जाफरी, वर्षा घिघोड़े, एचआर पांडे, संतोष पांडे, राजेश गुप्ता, संजय शुक्ला, राधेश्याम उपाध्याय, प्रशांत पंचौरे अशोक तारे, रामचरण खरे, मनीष पंजाबी, कमल रघुवंशी सहित निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

116 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!