खंडवा – गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भाजपा कार्यालय से भाजपा परिवार द्वारा निशान यात्रा ढोल ढमाकों के साथ निकाली गई। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि दादा जी महाराज के आशीर्वाद से कई वर्षों से भाजपा परिवार द्वारा यह निशान यात्रा निकाली जा रही है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दोपहर 3:00 बजे भाजपा कार्यालय में दादा जी महाराज एवं ध्वज का पूजन कर यह यात्रा शुरू हुई । भज लो दादाजी का नाम भज लो हरि हर जी का नाम के उद्घोष के साथ कार्यालय से यह निशान यात्रा इंदिरा चौक ,रेलवे ब्रिज , बस स्टैंड, बॉम्बे बाजार ,घंटाघर, नगर निगम, जलेबी चौक , शनी

मंदिर होते हुए दादाजी धाम पहुंची जहां पर भाजपा परिवार ने दादा जी महाराज के दर्शन कर निशान ध्वज भेंट किया एवं देश की सुख शांति समृद्धि के साथ ही भाजपा को लगातार मजबूती प्राप्त हो इस हेतु धुनि माई में आहुतियां भी पेश की इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सेवा दास पटेल, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक देवेंद्र वर्मा, नारायण पटेल, महापौर अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन मुकेश तनवे ,राजेश तिवारी, अरुण सिंह मुन्ना, हरीश कोट वाले, सुभाष कोठारी, पुरुषोत्तम शर्मा, राजेश डोंगरे अनिल भोसले सुनील जैन, दिनेश पालीवाल ,सुधांशु जैन ,आशीष राजपूत ,अमर यादव, राजेंद्र सिंह, इंदु दुबे ,अनूप पटेल, मोहन गंगराड़े, लोकेंद्र सिंह गौड़, चंद्रेश पचोरी ,मंगलेश तोमर ,ऋगी उपाध्याय, भरत पटेल माणिक आव्हाड सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस निशान यात्रा में साथ थे
Views Today: 2
Total Views: 88

