Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

सद्गुरु योगेंद्र शीलनाथ धूनी संस्थान ट्रस्ट द्वारा आज मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा पर्व

1 min read

देवास-  सदगुरू योगेन्द्र  शीलनाथ धूनी संस्थान ट्रस्ट मल्हार के प्रबंधक सुरेश गोखले ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 3 जुलाई, मल्हार में स्थित श्रीमंत सदगुरू योगेन्द्र  शीलनाथ महाराज की तपोभूमि पर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। प्रात: 7.30 बजे गुरू महाराज की प्रतिमा का अभिषेक, पूजन व आरती सम्पन्न होगी। तत्पश्चात प्रात: 9.30 पर महाआरती की जाकर प्रसादी का वितरण किया जाएगा। शाम 7.30 बजे आरती होगी।

तत्पश्चात रात्रि 8.30 बजे से गुरू महाराज के भजन होंगे। ट्रस्ट अध्यक्ष अजीत भल्ला, ट्रस्टीगण भगवान सिंह चावड़ा, राजेन्द्र महंत, महेन्द्र सिंह पडिय़ार एवं सेवा समिति के सदस्यों आदि  ने भक्तजनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दर्शन, महाआरती एवं प्रसादी का लाभ लेवे।

500 Views

Leave a Reply