जगन्नाथ पुरी के लिए तीर्थयात्रियों ने किया प्रस्थान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सेवकदास जी महाराज वृन्दावन धाम वालों के पावन सानिध्य में भक्तमाल कथा एवं जगन्नाथपुरी यात्रा का आयोजन 3 जुलाई से 12 जुलाई तक रखा गया है। जिसमें शामिल होने 65 तीर्थयात्रियों का दल श्रीधाम वृंदावन के लिए रवाना हुआ। जहां गुरुपूर्णिमा उत्सव पश्चात जगन्नाथपुरी के लिए प्रस्थान किया जाएगा। सदा साधु सेवारत सेवकदास महाराज द्वारा यह दिव्य अध्यात्म यात्रा का आयोजन सभी भक्त जनमानस के लिए किया गया। दस दिवसीय यात्रा में वृंदावन धाम से प्रारंभ होकर जगन्नाथपुरी के विभिन्न तीर्थ स्थलों से होती हुई इंदौर में विश्राम लेगी। जिसमे सभी भक्तजनों को भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शनों के साथ ही उड़ीसा क्षेत्र के समस्त तीर्थ के दर्शन कराए जाएंगे। उसके पश्चात श्री धाम वृन्दावन के समस्त तीर्थों का दर्शन कराए जाएंगे। जिसमें 7 दिवसीय भक्तमाल कथा महोत्सव का आयोजन जगन्नाथ पूरी में किया जाएगा। सहयोगी संदीप मोराने ने बताया कि इस दिव्य यात्रा में हरदा शहर के सम्मिलित होने वाले सभी बुजुर्ग, महिलाओं भक्तों का पुष्पमाला, तिलक लगाकर स्वागत किया गया। जिसमे कैलाशचंद्र मोराने, दीपक सुंगधि, शंकर सेवारिक, संतोष मोराने, श्रीमती मंजू सेवारिक, घासीराम सेवारिक, नेमीचंद काले, नरेश वाघे, श्याम देवराय, श्रीमती पदमा, श्रीमती मनोरमा सभी यात्रियों को यात्रा पर रवाना किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 238

Leave a Reply

error: Content is protected !!