देवास में 4 करोड़ की ठगी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, देवास। शहर में फर्जी कॉलोनाइजर से पीड़ित प्लाट धारक बड़ी संख्या में बीएनपी थाना पर एक फर्जी कॉलोनाइजर की शिकायत करने पहुंचे। शिकायत में पीड़ित प्लाट धारक प्रकाश राठौड़ ने बताया कि हमारी आनंद फार्म हाउस नाम की एक कॉलोनी है, जो कि उज्जैन रोड बाईपास भीमसी रोड से लगी हुई है। 2019 में लगभग 248 लोगों ने वहां पर प्लॉट लिए थे। जिसमें से 120 लोगों की रजिस्ट्री है। सभी प्लॉट धारकों ने अपना पूरा पैसा जमा कर दिया था तथा सभी प्लाटधारकों को कब्जा भी मिल गया था। लेकिन भूमि मालिक दिलीप अग्रवाल ने सभी प्लाटधारकों के कब्जे जबरदस्ती वहां से हटा दिए। पीड़ित प्लाट धारकों का कहना है कि उन्होंने प्लाट सोहन नान्देल से लिए थे, जो कि कॉलोनाइजर के रूप में पंजीकृत भी नहीं है, चूँकि सोहन नान्देल ने दिलीप अग्रवाल को जमीन का पूरा पैसा नहीं दिया तो दिलीप अग्रवाल ने सभी प्लाट धारकों से कब्जा लेकर सम्पूर्ण 22 बीघा जमीन पर ट्रैक्टर चलवाकर फसल बो दी। इस सवाल पर कि जब भूमि मालिक दिलीप अग्रवाल को पैसा पूरा नहीं गया तो सोहन नान्देल ने रजिस्ट्रियां कैसे कर दी। इस पर प्लाटधारकों का कहना है कि दिलीप अग्रवाल और सोहन नान्देल के बीच आपसी सामन्जस्य था, लेकिन जब दिलीप अग्रवाल को सोहन नान्देल ने जमीन का पूरा पैसा पूरा नहीं दिया तो उसने करार तोड़ दिया और सभी प्लाट धारकों से कब्जा ले लिया 2019 में भी सोहन नांदल की शिकायत की गई थी। प्लाट धारकों का कहना है कि उनके साथ बड़ी ठगी हुई है। ठगी की यह रकम साढ़े ३ से ४ करोड़ रुपए के लगभग की है। बीएनपी थाने में उनका शिकायती आवदेन लेकर उचित कार्यवाही का आश्वासन मिला है।

Views Today: 2

Total Views: 118

Leave a Reply

error: Content is protected !!