अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, हुई मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- जिले के रसूलपुर चौराहे पर  रात एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जहां से एंबुलेंस की मदद से उन्हें देवास के जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार शाजापुर जिले के ग्राम खाटसुर के रहने वाली स्वाति उर्फ सुनीता सोलंकी देवास में मजदूरी करने आई थी।इसी दौरान चौराहे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। उन्हें देवास के जिला अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रसूलपुर बाईपास पर यह टापरी बनाकर रहते थे। देवास में करीब डेढ़ महीने पहले मजदूरी करने आए थे। महिला के पति का नाम राजाराम सोलंकी है।

131 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!