नर्मदापुरम- भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल नर्मदापुरम शक्ति केंद्र क्रमांक 5 और 6 के सभी बूथों की बैठक बूथ शक्ति करण अभियान के तहत संपन्न हुई। बैठक में नर्मदापुरम मंडल की अल्प विस्तारक मोनिका शर्मा एवं मीना भावलकर विशेष रुप से उपस्थित रही। बैठक में बूथो को और सशक्त बनाने को लेकर चर्चा की गई इस दौरान शक्ति केन्द्र के लाभार्थियों को लेकर चर्चा की गई इन लाभार्थियों से उनके घर जाकर भाजपा कार्यकर्ता सम्पर्क करेगे बैठक में नगर मंडल महामंत्री अनुराग तिवारी,नगर मंडल उपाध्यक्ष समर्थ चौरसिया,नगर मंडल उपाध्यक्ष अर्पित मालवीय,नगर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता चौकसे जी,नगर मंडल पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार पटेल,युवा मोर्चा नगर महामंत्री अंकित साहू, पंकज साध ,शिवम गोस्वामी,निलेश सिन्हा,जतिन यादव,सोम नायक,राजेश सराठे सहित शक्ति केन्द्र के सभी पंच परमेश्वर सहित मोर्चा प्रकोष्ठ एवं बूथ समिति के सदस्य एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
भाजपा नगर मंडल के 5 और 6 शक्ति केंद्रो पर बैठक कर लाभार्थियों से किया संपर्क

167 Views




