Skip to content
Sunday, 25 October 2026
देवास

अभाविप के प्रांत अभ्यास वर्ग में हुई नए सत्र घोषणा

1 min read
Text Size:

देवास- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत का प्रांत अभ्यास वर्ग   मंदसौर में संपन्न हुआ। इसमें आगामी नवीन सत्र की घोषणा हुई। संगठन ने देवास जिला संयोजक का दायित्व आयुष कानूनगो को सौंपा है। आयुष निरंतर छात्रों की मदद करते है, जिसके चलते संगठन ने भरोसा रखते जिला संयोजक जैसा महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। वहीं पूर्व जिला संयोजक गौतम पंचोली को देवास और शाजापुर दो जिले का संगठन की दृष्टि से विभाग संयोजक नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही रितिका उपाध्याय को जिला सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।इन नियुक्तियों पर अभाविप के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है। नवीन दायित्व मिलने के बाद जिला संयोजक कानूनगो ने कहा कि इस दायित्व का में पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। वहीं गौतम पंचोली ने बताया कि अब उन्हें विभाग संयोजक देवास की जिम्मेदारी मिली है, इसलिए वे इसका निर्वहन करेंगे। जिले के कार्यकर्ताओं ने सभी नवदायित्ववान कार्यकर्ताओं को बधाई दी तथा साथ ही उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply