Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

पूर्णाहूति के साथ चण्डी महायज्ञ का समापन

1 min read

देवास- चामुंडा टेकरी पर  चल रहे माँ चामुण्डा प्रकटोत्सव एवं चण्डी महायज्ञ का समापन हुआ। अभिजीत मुहूर्त में यज्ञाचार्य पं. सुभाष रावल एवं वैदिक पंडितों ने यज्ञ पूर्णाहूति करवाई गई।  सैकड़ों माता के भक्तों ने इसका लाभ लिया। पूर्णाहुति के पश्चात परिक्रमा मार्ग पर निकली कलश यात्रा में बडी संख्या में महिला पुरूषों ने भाग लिया। इसके पश्चात जनसहयोग से भंडारा आयोजित किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने माता का महाप्रसाद ग्रहण किया, भंडारा देर रात तक चलता रहा।

कार्यक्रम में समिति के रितेष पुजारी, मुकेश पुजारी, संतोष पुजारी, परेश पडियार, महेश पुजारी, संदीप पुजारी, संजय पुजारी विनय पुजारी सहित समिति सदस्यों के साथ देव स्थान प्रबंध समिति, निगम प्रशासन, पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।

123 Views

Leave a Reply