देवास- छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक अर्थात हिन्दवी स्वराज्य की स्थापना के 350 वर्ष पूर्ण होने पर हिन्दवी स्वराज्य समारोह समिति द्वारा रात मुखर्जी नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में महानाट्य का मंचन किया गया।
महानाट्य में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक व उनके जीवन प्रसंगों पर आधारित जीवंत प्रस्तुति दी गई। साहित्य, रंगमंच, एवं ललित कलाओं के लिए समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के मार्गदर्शन में महानाट्य का पूरा संयोजन किया गया है। अभिव्यक्ति कला संस्थान और घुंघरू नृत्य अकादमी के 60 से अधिक कलाकारों ने 2500 वर्गफीट के मंच पर शिवाजी महाराज के जीवन प्रसंगों की उम्दा प्रस्तुति दी।
इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक के प्रसंग का प्रभावी संवाद, गीत व नृत्य के साथ जीवंत चित्रण किया गया, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। करीब दो घंटे चले आयोजन में जनप्रतिनिधि, अफसरों सहित हजारों दर्शक मौजूद रहे।
दो माह से चल रही थी प्रैक्टिस
कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार होते ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शहर के ही 60 से अधिक कलाकारों द्वारा पिछले दो माह से स्थानीय महाराष्ट्र समाज धर्मशाला में प्रैक्टिस की गई। कलाकार दो घंटे प्रतिदिन पसीना बहा रहे थे।
Views Today: 2
Total Views: 142

