ताइक्वांडो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खंडवा के खिलाड़ियों का चयन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 खंडवा –  रांझी इंडोर स्टेडियम जबलपुर में 28 जून को 35 वी जूनियर राज्यस्तरीय ताईक्वान्डो प्रतियोगिता आयोजित है। इस प्रतियोगिता के लिए जिला ताईक्वान्डो संघ खंडवा द्वारा 8 खिलाड़ियो का विभिन्न भार वर्गो में चयन कर प्रतियोगीता के लिए जबलपुर रवाना किया गया। समाजसेवी सुनील जैन

जिला ताईक्वान्डो संघ सचिव नागेश्वर वालंजकर ने बताया की उक्त प्रतियोगिता में सुश्री ज्योति वालंजकर का रेफरी के लिए चयन किया गया है व खिलाड़ियों में जूनियर बालिका भार वर्ग में हंसा चौहान, जूनियर बालक वर्ग में प्रशांत झिंझोरे, मनजीत सिंग कौर, अनुज पाल, स्वप्नील बडोदे,कृष मालवे, अंशुमनभट्ट का चयन हुआ है, उक्त टीम कोच हिमांशु राठवे के नेतृत्व में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। चयनित खिलाड़ियो को जिला ताईक्वान्डो संघ संरक्षक मोहन काशिव, राकेश सोनी, जगदीश भावसार, जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष रामसिंग खरारे, सह सचिव विकास मोहे, राजेन्द्र राजपुत, साई कोच ओमप्रकाश मखानिया,सुनील जैन, प्रशिक्षक आशीष वाजपाई, मुगीश खान, मानसी रोत  ने बधाई व शुभकामनाएं दी है
निमाड़ ताइक्वांडो क्लब के तत्वधान में एक दिवसीय महीला आत्म रक्षा एवं फिजिकल ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन दिनांक किया गया जिसमे 50 महिलाओ ने अपने बच्चों सहित भाग लिया प्रशिक्षक राजेंद्र राजपूत ने बताया की प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओ को जागरूक करना था जिससे विपरीत परिस्थिति का सामना कर सके, शिविर में विपरीत परिस्थितियों का किस तरह से  सामना किया जा सकता है, इसकी ट्रेनिंग दी गयी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती  अन्नपूर्णा तंवर सांसद प्रतिनिधि ने सभी महिलाओ को जागरूक रहने का सन्देश दिया, तथा बढ़ते हुए अपराधों से खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपने आपको मजबूत करने की बात कही, अतिथि के रूप मे पधारी  नेशनल यूनिवर्सिट खिलाड़ी सुमन राजपूत एवं पूर्व खिलाड़ी स्वीटी प्रोशतम ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए सभी महिलाओ ने मार्शल आर्ट ताइक्वांडो की ट्रेनिंग ली पंच किक्स का किस तरह से उपयोग किया जाता है, इसकी ट्रेनिंग ली कार्यक्रम में, मुगीस खान सुमन राजपूत, ख़ादिजा खान,  वृंदनी शर्मा आंनन्या सोनी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया अंत मे सभी प्रतिभागियो को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिया गया कार्यक्रम का आभार निमाड़ ताइक्वांडो क्लब के संचालक मुगीस खान ने मना कार्यक्रम का संचालन सय्यद मोहम्मद ज़ाकिर द्वारा किया गया तथा जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा ताइक्वांडो संघ के सचिव नागेश वालाँजकर हिमांशु, विकास मोहे,द्वारा सभी को शुभकामनायें दी गयी!
आदरणीय संपादक महोदय अपने लोकप्रिय समाचार पत्र मे प्रकाशित करने का कष्ट करे!

Views Today: 2

Total Views: 168

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!