लाडली बहना योजना की राशि नही मिलने पर मिली धमकी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

विकास पवार बड़वाह – भाजपा की लाडली बहना योजना से वह बहने खुश है। जिनके बैंक खाते में उनके शिवराज मामा ने एक हजार रुपए डाले ।जबकि जो बहने इस योजना से वंचित है। उनके चहरे मायूस दिखाई दे रहे है।ऐसी स्थिति में अब ग्राम पंचायत में कार्यरत सचिव,सरपंच और रोजगार सहायक को धमकी मिलने लगी है ।जिससे ग्रामीण में इस योजना से अब ग्राम पंचायत के सचिव हैरान परेशान हो रहे है ।ऐसा ही एक मामला में बड़वाह थाने पर थाने प्रभारी के नाम लिखा शिकायती आवेदन दिया है । जिसमे ग्राम पंचायत माचलपुर खुर्द के सचिव गोपीचंद मंसौर ने बताया की 15 जून को रात्रि करीब 8 बजे ग्राम भिलखेड़ी निवासी दिनेश कनाडे ने दूरभाष पर सचिव के साथ गाली गलोच की।जिसकी मुख्य वजह दिनेश कनाडे की पत्नी के खाते में एक हजार रुपए की राशि जमा नही करना बताया ।वही सरकार की कई अन्य योजना के अंतर्गत राशि नही देने की दिनेश ने बात कही ।जबकि सचिव गोपीचंद मंसोर ने आवेदन में बताया की ग्राम माचलपुर खुर्द के सरपंच शेरू यादव और ग्राम रोजगार सहायक मस्तराम गुर्जर को भी गंदी गंदी गालियां और जान से मारने की धमकी दी ।वही कभी हम तीनो सरकारी कर्मचारियों को ग्राम पंचायत में दिखने पर गोली मारने की चेतावनी दी । मंसोरे ने कहा की दिनेश की इस हरकत के कारण हम शासकीय कार्य संपादित नही कर पा रहे है ।ऐसी स्थिति में ग्राम के रहवासियों के आवश्यक कार्य भी नही हो रहे ।अब हमे हमारी ग्राम पंचायत में जाने से डर लगने लगा है। उल्लेखनीय है ग्राम पंचायत के सचिव,सरपंच और रोजगार सहायक ने दिनेश की इस हरकतों से थाना प्रभारी को आवदेन देकर कहा की आगामी दिनों में यदि हम तीनो के साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है । तो उसकी पूरी जवाबदारी पुलिस प्रशासन की रहेगी ।उन्होंने पुलिस प्रशासन से उक्त व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने का निवेदन किया ।इस दौरान राजेंद्र मकवाने,विजय परिहार,मस्तराम गुर्जर,सुनील परिहार और अन्य कर्मचारी साथ में उपस्थित थे ।

Views Today: 2

Total Views: 162

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!