पहली बारिश में मुसीबत, रोड पर फूल बरसाकर एनएसयूआई कार्यकर्ता ने किया विरोध प्रदर्शन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा प्रशासन- शिवसेना

– देर रात छत गिरी, कई बार शिकायत के बाद भी नही हुई सुनवाई, हो सकता थाा बड़ा हादसा


देवास। शुक्रवार रात हुई तेज बारिश के चलते शहर के वारसी नगर में काफी वर्षों पुराने स्लेटर हाउस की छत गिर गई। वहीं, बारिश से मेढक़ी धाकड़ स्थित शासकीय कॉलेज के पहुंच मार्ग की स्थिति दयनीय होने से स्टूडेंट्स को परेशानी हो रही है। वारसी नगर के रहवासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्लेटर हाउस काफी पुराना है और यहां पर काफी समय से काम भी बंद है यह जर्जर हालत में है। जिसकी शिकायत नगर निगम में कई बार स्थानीय लोगों ने की। लेकिन इसे हटाया नहीं गया। शुक्रवार रात तेज बारिश में इसकी छत गिर गई। गनीमत रही कि रात में छत गिरी यदि दिन में छत गिरती तो यहां पर लोगों का आवागमन भी बना रहता है और इसके आसपास बच्चे भी खेलते हैं।

इतना समय बीत जाने के बाद नही बनी सडक़, पुन: परीक्षा कराई जाए
शुक्रवार को शुरू हुई बारीश का सिलसिला शनिवार सुबह तक जारी रहा है। नए कलेक्टर कार्यालय निर्माण के कारण सांईस कॉलेज को मेंढकी धाकड़ स्थापित किया गया। लेकिन कॉलेज मार्ग में फैली अव्यवस्था का अब तक नही सुधर सकी। महाविद्यालय के विद्यार्थियों का शनिवार को परीक्षा थी। महाविद्यालय दूर होने के साथ तेज बारीश के कारण महाविद्यालय मार्ग पर कीचड़ फेल गया। जिससे महाविद्यालय के विद्यार्थी समय पर नही पहुंच सके। यहां तक कि नगर निगम द्वारा चलाई जा रही बस भी कीचड़ में फंस गई। मैजिक चालक, दो पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन द्वारा महाविद्यालय तो शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन रास्ते का निर्माण अब तक नही हो पाया। बच्चों के साथ स्टॉफ भी कीचड़ में फंस गया। काफी घंटों की मशक्कत के बाद महाविद्यालय पहुंच सके। ऐसे में बहुत से विद्यार्थियों की परीक्षा छूट गई एवं कुछ का पेपर बिगड़ गया। इस मामले में शिवसेना जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है जो सांईस महाविद्यालय के बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में जो बच्चे पेपर नही दे पाए इसका जिम्मेदार कौन है। वर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए पुन: परीक्षा कराई जाए। कॉलेज शिफ्ट हुए लगभग 6 माह से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन मार्ग का निर्माण नही हो पाया। हालहीं में बारीश का मौसम आ गया है। ऐसे में रोड़ का निर्माण किया जाना अतिआवश्यक है। यदि प्रशासन पहले ही सजग हो जाता तो ऐसी नौबत न आती। वर्तमान में महाविद्यालय मार्ग की स्थिति काफी दयनीय है। ऐसे में बच्चों की परीक्षा कराना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है। इतने समय बाद भी पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिया का कार्य छोड़ आसपास की सडक़ का निर्माण करना चाहिए, जिससे बच्चो को महाविद्यालय तक पहुंचने में दिक्कत न हो। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्षप्रताप सिंह गौड़ के नेतृव में कलेक्टर के झूठे वादों का एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने साइंस कॉलेज के पुल पर फूल बरसा के विरोध प्रदर्शन किया। 8 दिन पूर्व में भी कलेक्टर कार्यालय से प्रेसनोट जारी किया गया था जिसमे पुल को 2 दिन पूर्ण रूप से बनाने की बात गई थी। लेकिन आज तक कुछ भी कार्य नही हुआ है आज बीएससी प्रथम वर्ष के लभगभ 600 विद्यार्थियों की परीक्षा थी  पूल का कार्य पूर्ण ना होने के कारण विद्यार्थियों को बहूत समस्याओ का सामना करना पड़ा। सुबह 7 बजे के पेपर में विद्यार्थी 8.30 तक महाविद्यालय पहुँच पाए। वह 10 बजे वापिस काफी ले ली। कही विद्यार्थी निकलने में गिरे, उनकी चप्पल टूटी। बस तक फसी पर नगर निगम एवं देवास प्रशासन तक के को ही अधिकारी तक विद्यार्थियों की सूद तक लेने नही आये। देवास कलेक्टर एवं एसडीएम को फोन लगाये गए तो फोन तक नही उठाया। कॉलेज शिफ्टिंग के समय देवास कलेक्टर द्वारा एक महीने में रोड बनाने एवं पुलिस चौकी बनाने की बात विद्यार्थियों के लिए बस व्यवस्था की बात की गई थी, लेकिन आज तक कार्य नही हुआ है। लगता है प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद दूसरे घोषणा वीर देवास के कलेक्टर साहब बनने की दौड़ में। अगले पेपर द का घर सर्विस वडोदरा से कंप्लीट नहीं होता है तो भारतीय राष्ट्रीय संगठन के द्वारा हाईवे जाम किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी देवास कलेक्टर की रहेगी। इस अवसर पर श्रीकांत चौहान , वीरेंद्र पटेल, विनोद राठौर, पृथ्वीराजसिंह पटलावदा, अरुण पटेल, सोनू, दीपिका नीरज पटेल, विशाल मंडलोई  एवं सैकड़ो विद्यार्थी उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 110

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!