Skip to content
Monday, 26 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगाए नीम, बादाम और जामुन के पौधे

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में नीम, बादाम और जामुन के पौधे रोपे। प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ पद्मभूषण एवं पदमश्री डॉ. सुरेश एच. आडवाणी, सुप्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी, फिल्म निर्देशक-अभिनेता-संगीत निर्देशक और गीतकार  पीयूष मिश्रा, जादूगर आनंद, जीवा आयुर्वेद के संचालक डॉ. विकास चौहान, संगीतकार श्रीमती कविता सेठ, पार्श्व गायिका और गीतकार सुश्री श्रद्धा पंडित, कवि  अमन अक्षर ने भी मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौध-रोपण किया। उल्लेखनीय है कि अपने-अपने क्षेत्र के लब्ध प्रतिष्ठित ये व्यक्तित्व मानसरोवर ग्लोबल विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोपाल पधारे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सर्वश्री बी.बी. नायडू, निखिल मेथिया, गौरव तिवारी, डॉ. अरविंद पाण्डेय, कर्नल एच.आर. रोहिल और सुश्री दिशा तिवारी ने भी पौधे रोपे।

इस अवसर पर  शिवांश गर्ग और  मनोज शर्मा ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। किसान नेता  दर्शनसिंह चौधरी तथा सर्वश्री पं. राजकुमार गर्ग, संतोष सूर्यवंशी, पंकज त्रिपाठी, पुरुषोत्तम शर्मा, ब्रजेश तिवारी, अर्पित सिंह, राजेश सिंह, सुमित चौधरी और राजकुमार पटेल ने भी पौधे लगाए।

53 Views
What do you think?

Leave a Reply