बैंक नोट प्रेस में आज मनाया जाएगा महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- सार्वजनिक वीरांगना महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गोंड महासभा शहर इकाई द्वारा मनाया जाएगा। महासभ के दयाल सिंह उइके ने बताया कि बताया कि 24 जून,  शाम 6 बजे बीएनपी स्थित श्रम कल्याण केन्द्र में 459वा महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर समाज के परिजन, प्रशासनिक अधिकारी (समाज के) व  महिलाओं द्वारा उन्हें याद कर उनके विचारों को आत्मसात किया जाएगा।

महासभा के पदाधिकारी व सदस्य समाजजनों को आयोजन में शामिल होने के लिए निमंत्रण दे रहे है। साथ ही आयोजन की सफलता को लेकर जोर- शोर से तैयारी चल रही है। महासभा के सभी सदस्यों को बलिदान दिवस पर होने वाले आयोजन में समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है।

102 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!