हैल्लो माधुरी में कलेक्टर बोल रहा हूँ, लाड़ली बहना की राशि मिली या नहीं ?

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन – हैल्लो! माधुरी जी मैं कलेक्टर बोल रहा हूँ। आपके खातें में लाड़ली बहना योजना की राशि आयी या नहीं ये प्रश्न  कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा ने कसरावद जनपद में मुल्ठान की माधुरी से फोन पर किया। इनके अलावा उन्होंने भगवानपुरा में मामड़िया की सेवंती और करीब 13 बहनाओं से जानकारी ली। दरअसल मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान और सीएम हॉउस के ओएसडी द्वारा जिलों में बहनाओं से कॉल के माध्यम से योजना से प्राप्त राशि की जानकारी लेकर निगरानी कर रहें हैं।

जिन बहनाओं के डीबीटी नहीं हुए या राशि नहीं मिली हैउनकी सूची जिलांे को सीएम हॉउस से भेजी जा रही है। इसी तारतम्य में भोपाल से आयी सूची में शामिल बहनाओं से कलेक्टर श्री वर्मा ने बात कर वस्तुस्थिति जानी। माधुरी और सेवंती दोनों के खातों में राशि पहुँची भी है और उन्होंने खर्च कर अपनी खुशी जाहिर की।

Views Today: 2

Total Views: 64

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!