Skip to content
Sunday, 11 October 2026
खंडवा

महादेवगढ़ धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से गौरवशाली परंपराओं का पुनर्जीवन – दुबे

2 min read
Text Size:

खंडवा – महादेवगढ़ की पवित्र मिट्टी का किशोर नगर दुर्गा माता मंदिर, ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर कावेरी विहार, एवं किशोर नगर भिलटदेव नाग मंदिर पर पूजन किया गया। पूजन सहप्रमुख सृष्टि दुबे ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से हम उसी गौरवशाली परंपरा को पुनर्जीवित कर रहे हैं जिसने वशिष्ठ, विश्वामित्र, चाणक्य, विद्यारण्य और स्वामी समर्थ को उत्पन्न किया और इन्हीं ऋषियों द्वारा श्रीराम, चंद्रगुप्त, कृष्णदेवराय तथा शिवाजी जैसे धर्म निष्ठो को तैयार किया। वही कार्य हम भी महादेवगढ़ के माध्यम से कर रहे हैं ताकि समाज पर संकट के समय ऐसे अनेक संस्कारी योद्धा प्राण लेने एवं देने के लिए तैयार रहें एवं हमारी मातृशक्ति भी इन योद्धाओं के साथ योद्धा बनकर समाज एवं राष्ट्र को नुकसान पहुंचाने वालों से लड़ कर विजय प्राप्त कर सके।

पूजन कार्यक्रम में में सुशीला गारघे, माधुरी लाड़, निर्मला लाड़, च्योति मंगवाने, लीला प्रजापति, संध्या शर्मा, राधा अकोड़े, कुमकुम उपाध्याय, वंदना राठौर, रंजीता चौहान, रानी चावड़ा, जया खंडेल, स्मिता देशपांडे, मोहिनी देशपांडे, उच्जवला भगत, नीलम मेहरा, वर्षा बंसोड़, उमा सिंह, महिमा लाड़, संजूलता यादव, सोनम मालवीय, भावना सरमंडल, ममता डोंगरे, राजमणि जैन, अपर्णा बोरगांवकर, साधना गीते, रेखा भावसार, ममता मालवीय, आशा साकल्ले, माधुरी कुंजलवार, मधुबाला डोंगरे, माया बिल्लोरे, सीता लाड़, सुमनलता नागवंशी, मंगला चंद्रे, प्रीति गीते, जानकी सेन, कलाबाई मोदी, किरण पटेल, सुनीता चौहान, संगीता अत्रे, कांति मंडलोई, बसंती सोलंकी, रीना सोलंकी, संगीता मालवीय, रंजना सिसोदिया, राधा गंगराड़े, अंजुला लाड़ एवं समस्त महिला मंडल की मातृशक्ति के साथ पूजन सह प्रमुख सृष्टि दुबे, प्रिया लाड़, मोनिका पवार शामिल रही। शनिवार सन्मति नगर में पूजन किया जाएगा।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply