
आठनेर मुकेश सोनी
नगर के प्रतिष्ठित कृषक एवं जयसवाल परिवार समाजसेवी इंद्राणी ज्वेलर्स के संचालक शरद कांत जी जायसवाल अनिल कांत जी जयसवाल विजयकांत जी जयसवाल इन तीनों भाइयों के द्वारा उनकी माता स्वर्गीय श्रीमती इंद्राणी देवी राम किशोर जी जयसवाल की इच्छा अनुसार माता भद्रकाली का भव्य एवं दिव्य मंदिर आठनेर नगर के बाजार चौक में बनकर मुहूर्त रूप ले रहा है एवं 19 जून से माता भद्रकाली सहित अन्य देवी-देवताओं की इस मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम मंत्र उपचार के साथ प्रारंभ है इस संबंध में शरद कांत जी जायसवाल ने बताया कि हमारी माता इंद्राणी देवी राम किशोर जी जयसवाल द्वारा हमें कहा था कि अपने नगर में माता भद्रकाली का मंदिर नहीं है और मेरी इच्छा है कि आप कभी भी माता भद्रकाली का मंदिर आठनेर में निर्माण करें श्री जायसवाल ने बताया कि माता की उन शब्दों की प्रेरणा से आज यह भव्यम दिव्य मंदिर बनकर तैयार है और माता भद्रकाली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन जयसवाल परिवार द्वारा किया जा रहा है इस संबंध में अनिल कांत जी एवं विजय कांत जी जयसवाल ने बताया कि हमारी माता इंद्राणी देवी एवं पिता राम किशोर जी जयसवाल के बताए गए मार्ग पर हम चलकर उनकी इच्छा अनुसार यह मंदिर का निर्माण करना और हमारी मां की याद को हम इस मंदिर को जब भी दूर से देखेंगे हमारी मां की याद हमें तुरंत आ जाएगी श्री अनिल कांत जी ने बताया कि नगर वासियों का हमें अच्छा सहयोग मिल रहा है हमने जब भी कोई कार्य किए हैं नगरवासी हमारे साथ हमेशा ऐसे ही कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं हम सभी नगर वासियों का आभार व्यक्त करते हैं और यह भव्य दिव्य मंदिर आठनेर नगर सहित सभी के दर्शनार्थ 24 तारीख से खोल दिया जाएगा अभी 23 तारीख तक पूर्ण पूजन पाठ एवं माता की स्थापना का कार्य चलेगा 24 तारीख से सभी के दर्शनार्थ मंदिर खोल दिया जाएगा


