Skip to content
Monday, 26 October 2026
देवास

पतंजलि परिवार द्वारा एक साथ दस स्थानों पर कराया गया योग

2 min read
Text Size:

देवास-  विश्व योग दिवस पर योग और आयुर्वेद का प्रचार प्रसार करने वाली सामाजिक संस्था पतंजलि योग समिति ने दस स्थानों पर योग के कार्यक्रम आयोजित किये। मुख्य कार्यक्रम खेड़ापति गार्डन में था। जिसमे रेडक्रॉस संस्था देवास इकाई सह आयोजक थी ।सर्वप्रथम डॉ. माहेश्वरी, डॉ. वालिम्बे, रितु सावनेर, आरएस केलकर, अशोक सोलंकी (रेडक्रॉस समिति सदस्य मध्यप्रदेश), किशोर दुबे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात माननीय राज्यपाल के पत्र का वाचन मदनसिंह धाकड़ ने किया। पतंजलि के जिला प्रभारी मोहनलाल शर्मा ने प्रोटोकॉल के अनुसार योग करवाते हुए समस्त क्रियाओं के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उपस्थित योग साधको को प्रतिदिन योग करने की शपथ दिलाई। संचालन संजय जोशी ने किया। आभार प्रदर्शन चेतन उपाध्याय ने माना।

इस अवसर पर परिणीता बागदरे, कंचन सिंह, गिरधारीलाल पंवार,  अनंत नारायण, अरविंद भट्ट, अर्पण सोलंकी, संतोष जोशी आदि ने सहयोग किया। संस्था के अनंत जोशी ने बताया कि पतंजलि योग समिति देवास एवं देवास योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन देवास के संयुक्त तत्वाधान में अन्य मुख्य कार्यक्रम में संस्था के योग शिक्षकों ने योग करवाया। जिसमे सीआईएसएफ, बीएनपी में अनंत जोशी, आइसर कंपनी में प्रकाश बागदरे, बेरलोचर कंपनी में शैलेंद्र उपाध्याय, अनिक डेयरी  में प्रकाश सिंह, एचआर जॉनसन में मोहनलाल शर्मा   पायोनियर पब्लिक स्कूल में अजब सिंह ठाकुर, सिटी कान्वेंट में सुनील आर्य तथा मुख्य डाकघर मे करण वर्मा ने योग करवाया। इस प्रकार लगभग 1000 से अधिक लोगो करवाया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply