Skip to content
Sunday, 1 November 2026
देवास

पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

3 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, देवास। जिले में पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए सतत कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस दल नियमित चैकिंग कर रहा है और इनमें आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले पकड़ में आ रहे हैं। मंगलवार को पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। इनके पास से 9 बाइक भी जब्त की गई। अन्य मामलों में भी इनसे पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि एसपी संपत उपाध्याय के निर्देशानुसार चोरी की घटना को अंजाम देने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इससे अपराधियों के हौसले पस्त हो रहे हैं। पुलिस बल द्वारा की जा रही संपूर्ण कार्रवाई की मॉनीटरिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीतसिंह चावला एवं बागली एसडीओपी संजीव मूले स्वयं कर रहे हैं। अधिकारियों के मार्गदर्शन में 20 जून को पुलिस चौकी नेवरी थाना हाटपिपलिया स्टाफ द्वारा बरोठा फाटा नेवरी में जिक-जेक लगाकर वाहन चेकिंग की जा रही थी। पुलिस चेकिंग को देखकर दो आरोपी बिना नंबर की मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम शिवेश हाड़ा व धर्मेंद्र हाड़ा निवासी पीपलरावां बताया। इनके कब्जे से मिली होंडा शाइन मोटर साइकिल को चेक किया तो चेचिस नंबर ठुके हुए थे, जिसके इंजीन नंबरों को वीडी पोर्टल सॉफ्टवेयर में चेक करने पर पाया गया कि ये मोटर साइकिल चोरी की है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि इन्होंने देवास, इंदौर, शाजापुर एवं अन्य जिलों से दोपहिया वाहनों की चोरी की है। अभी तक इनके पास से 9 दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं, इन वाहनों की कीमत लगभग 6 लाख रुपए है। इसके अतिरिक्त दोनों आरोपियों ने पूछताछ में करीब दो माह पहले कीटनाशक दवा के कार्टून इंदौर-बैतूल हाईवे पर चापड़ा-धन तालाब घाट के बीच में कटिंग करना बताया। चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। इनसे चोरी की और मोटरसाइकिल मिलने की संभावना है। यह सुनसान इलाकों में रैकी कर वाहन चोरी एवं ट्रक कटिंग की वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम कंजर मोहल्ला पीपलरावां निवासी शिवेश पिता गोकुल हाड़ा 19 वर्ष एवं धर्मेंद्र पिता ओटियार हाड़ा 22 वर्ष बताया है।

इन्होंने किया सराहनीय कार्य

हाटपीपल्या थाना प्रभारी निरीक्षक सज्जनसिंह मुकाती, पुलिस चौकी नेवरी प्रभारी उपनिरीक्षक एसएस मीणा एवं समस्त थाना व चौकी स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। टीम को वरिष्ठ अधिकारियों ने उचित इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

272 Views
What do you think?

Leave a Reply