Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

निर्माण कार्यों में गति लाएं

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्रामीण विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया और कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्रीमती प्रियंका मेहरा सहित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा आरईएस के एसडीओ व उपयंत्री भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने उपयंत्रियों को अपने अपने क्षेत्र का नियमित भ्रमण कर निर्माण कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में अप्रारंभ आवास के मामलों में हितग्राहियों को प्रेरित कर आवास निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो हितग्राही लंबे समय से राशि लेने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं कर रहे हैं, उन्हें निर्माण कार्य शुरू के लिए समझाईश दें, न मानें तो उनसे राशि वापस जमा कराकर उनका प्रकरण निरस्त करें। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आवासों के आसपास हितग्राहियों से 5-5 पौधे लगवाये जाएं तथा अंकुर एप पर उनके फोटो अपलोड करें। बैठक में कलेक्टर श्री गर्ग ने कुछ प्रधानमंत्री आवासों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित कराने के लिए भी उपयंत्रियों से कहा। उन्होने कहा कि स्कूल शिक्षा सत्र शुरू होने वाला है। अत: सभी स्कूलों में बच्चों के लिए शौचालय तथा किचन शेड की व्यवस्था देखें, जो खराबी हो, उसे तत्काल सही कराएं। उन्होने कहा कि किचन शेड की सफाई व पुताई कराएं। बैठक में कलेक्टर श्री गर्ग ने रोजगार गारंटी योजना के तहत निर्मित गौशालाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होने जिले में निर्मित किये जा रहे अमृत सरोवर के निर्माण कार्य भी शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि आगामी दिनों में आयोजित होने वाली ग्राम चौपालों में स्कूलों में शौचालयों तथा किचन शेड की स्थिति देखी जाएगी। कलेक्टर श्री गर्ग ने स्कूलों के शौचालयों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए ताकि शौचालय स्वच्छ बने रहे।

153 Views
What do you think?

Leave a Reply