Skip to content
Sunday, 11 October 2026
खंडवा

एनसीडी कार्यक्रम की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

1 min read
Text Size:

खण्डवा- उप संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल डॉ. नमिता नीलकंठ ने शनिवार को एन.सी.डी. कार्यक्रम की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सिविल सर्जन मीटिंग हॉल में ली। इसके अलावा उन्होंने श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय खंडवा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने एनसीडी क्लीनिक, डायलिसिस यूनिट, आईसीयू यूनिट, नैदानिक केंद्र एवं अन्य वार्डों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान विकासखंड स्तरीय अधिकारी बी.एम.ओ., बी.पी.एम., उपस्वास्थ केंद्रों पर पदस्थ सी.एच.ओ., मेंटर शहरी ए.एन.एम., जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई। एनसीडी पोर्टल पर इनरोलमेंट, स्क्रीनिंग फॉलोअप ट्रीटमेंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से किया गया।

उप संचालक डॉ. नीलकंठ ने एनसीडी पोर्टल में समस्त अपडेशन की शत-प्रतिशत एंट्री करने हेतु निर्देशित किया। अर्बन खंडवा, खालवा में कम प्रगति हेतु ए.पी.एम. और बी.पी.एम. को सुधार हेतु निर्देशित किया एवं साप्ताहिक मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देश दिए। जिला एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. विशाल श्रीवास्तव एवं सहायक एन.सी.डी. नोडल अधिकारी आशीष गीते द्वारा एन.सी.डी. सॉफ्टवेयर का विश्लेषण कर प्रस्तुतीकरण किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शरद हरणे, सिविल सर्जन, आर.एम.ओ. डॉ. अनिरुद्ध कौशल, डी.एच.ओ. शहरी नोडल अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply