Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

डंपर-बाईक की भिड़ंत, चालक घायल

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। विगत दिनों हरदा-छीपानेर मार्ग पर रेत से भरे डंपर ने बाईक को अपनी चपेट में लिया। जिससे बाईक चालक के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई हैं, वहीं घायल व्यक्ति की मोटरसाईकल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना ग्राम अबगांवखुर्द और भोनखेड़ी के बीच मोड़ पर रात साढ़े 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। इस बीच ग्रामीणों ने डॉयल 10 को कॉल किया। जिससे घयल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार एक दिन पहले रेत से भरे डंपर क्रमांक यूपी-६१-एटी-७०४५ से बाईक दुर्घटनाग्रस्त हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक घटना के बाद से ही डंपर मौके पर खड़ा है। जिसके पहियों के बीच बाईक फंसी पड़ी है।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply