Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

कृषि मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा की

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कृषि मंत्री कमल पटेल ने बुधवार को स्थानीय सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़कों के निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा की एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के निर्माण कार्य गुणवत्ता के निर्धारित स्तर के साथ समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। मंत्री श्री पटेल ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अतिरिक्त मुख्य सचिव से दूरभाष पर बात कर जिले के ग्राम आदमपुर से सुरजना के बीच सड़क निर्माण कार्य तत्काल स्वीकृत करने के लिए कहा। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के महाप्रबन्धक डीके त्रिपाठी व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। कृषि मंत्री श्री पटेल ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के कार्यों में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नही किया जाए। उन्होने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने, गुणवत्ता का ध्यान न रखने तथा सड़कों का निर्माण कार्य अनावश्यक रोकने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध ब्लेक लिस्टेड करने की कार्यवाही की जाए।

119 Views
What do you think?

Leave a Reply