Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर बुधवार को वसुदेव कुटुम्बकम के लिए योग की थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि उपज मण्डी प्रांगण हरदा में कृषि मंत्री कमल पटेल के मुख्य अतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश का प्रसारण किया गया। साथ ही जबलपुर में योग दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया। योग दिवस के अवसर पर जिले के प्राचीन गुप्तेश्वर मंदिर चारूवा में भी सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किया गया।

148 Views
What do you think?

Leave a Reply