सनाढ्य ब्राहम्ण साधारण सभा की बैठक एवं मिलन समारोह सम्पन्न, समाज उत्थान पर हुई चर्चा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- सनाड्य ब्राहम्ण परिवारों का महासंगम गुजराती समाज गार्डन में आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि  वयोवृद्ध विद्वान पंडित नारायण प्रसादजी शर्मा (पूर्व जिला शिक्षाधिकारी) ने भगवान परशुराम जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना पं. राधेश्याम उदेनिया एवं (शतारा) कटारिया द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया। मंचासीन कार्यकारिणी अध्यक्ष पं. माताप्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष पं. एस.एल. तिवारी, सचिव पं. दीपक व्यास, कोषाध्यक्ष ने वरिष्ठ समाज जन पं. भगवानप्रसाद शर्मा, पं. रामचन्द्रजी पाठक, पं. शिवनारायणजी पाठक का सम्मान शाल एवं श्रीफल देकर किया। सचिव पं. दीपक व्यास ने संस्था का प्रगति प्रतिवेदन पढ़ा।

अध्यक्ष माताप्रसाद जी ने वर्तमान एवं भविष्य की योजनाओ, समाज के निचले तबके का उत्थान, समाज की रेग्युलर आय, समाज की बुकलेट एवं त्रेमासिक पत्रिका, भविष्य मे समाज की धर्मशाला या गेस्ट हाउस निर्माण सहित अन्य बहुत से विषयो पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्री तिवारी एवं पं. सुधीर भटेले ने भक्ति रस की कविताओं की प्रस्तुती दी गई। बालिका कुं. रेणुका तिवारी ने सुन्दर गीत प्रस्तुत किया। आभार पं. सतीश पाठकजी ने प्रदर्शित किया। रश्मी पंड्या शर्मा ने कार्यक्रम का प्रभावी संचालन किया। स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था पं. विनोद दुबेजी ने किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पं. सुनील भटेले एवं भूपेन्द्र भारद्वाज ने दी।

Views Today: 2

Total Views: 100

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!