सूने घर पर चोरो ने किया हाथ साफ, पुलिस कर रही जाँच

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- अज्ञात बदमाशों ने न्यू देवास क्षेत्र में एक मकान से सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। सूने घर में अज्ञात चोरों द्वारा मुख्य गेट का नकूचा तोडक़र घर में घुसे। उसके बाद घर में रखी अलमारियों व अन्य जगह सामान अस्त-व्यस्त कर आभूषण चुरा लिए। मामले में फरियादी द्वारा बीएनपी थाने पर आवेदन दिया है। फरियादी बहादूर सिंह निवासी जलोदिया हालमुकाम न्यू देवास बी सेक्टर ने बताया कि हम पिछले दिनों से अपने गांव गए हुए थे।

  शाम को आए तो चोरी की वारदात के बारे में पता चला। घर में प्रवेश किया तो गेट का नकूचा टूटा हुआ था। अलमारियों में रखा सामान अस्त व्यस्त था। अज्ञात चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। उसके बाद हमने थाना बीएनपी पुलिस को आवेदन दिया। मामले में पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल घर से कितने रुपए के जेवरात चोरी गए है इसका आकलन नहीं हो पाया है।

109 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!