खंडवा- बडग़ांव गुर्जर में सुबह जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों के 5 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद की वजह खेत पर तार फेंसिंग लगाने का है। एक पक्ष ने सरकारी नाले से सटी जमीन पर तार फेंसिंग के लिए लोहे के एंगल गाड़ दिए। तभी दूसरे पक्ष ने उस जगह को अपने स्वामित्व की बताते हुए मारपीट शुरू कर दी। इन्हीं एंगलों को हथियार बनाकर खूनखराबा किया गया। जिसे जो हाथ आया, उसी से मारपीट शुरू कर दी।
विवाद महेश पिता बलीराम और हीरालाल पिता चेतराम के बीच हुआ। बताते हैं कि हीरालाल ने तार फेंसिंग के एंगल हटा लेने की बात कह दी थी। लेकिन पुरानी रंजिश को लेकर महेश ने कहा कि तुमने एंगल गाड़ा ही क्यों, जमीन यहां तुम्हारी जमीन है ही नहीं। हीरालाल का आरोप है कि महेश ने लोहे का एंगल उखाड़कर उसी से मारपीट की। उसके परिवार वालों ने लट्ठ, खरालिये से पीटा। चार लोग घायल हुए हैं। इधर, खूनी संघर्ष में महेश भी घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने थाना कोतवाली पर शिकायत दर्ज कराई है।
Views Today: 2
Total Views: 86

