खंडवा- विद्युत मंडल पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने अपनी 9 सूत्रीय मांग को लेकर विद्युत मंडल कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विद्युत मंडल के पेंशनर्स शामिल हुए। पेंशनर्स ने बताया कि 9 सूत्रीय मांग को लेकर लंबे समय से सरकार से मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर आज विद्युत मंडल पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले हम लोगों ने धरना प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन के बाद नारेबाजी करते हुए सभी धरने में शामिल पेंशनर्स विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे। यहां इन्होंने सीएम के नाम ज्ञापन विद्युत मंडल के अधीक्षण यंत्री को सौंपा। इन्होंने बताया कि हमारी 9 सूत्रीय मांग है। जिसमें प्रमुख मांग छठवें वेतनमान का 32 माह एरियस और सातवें वेतन मान का 27 माह एरियस जो रुका हुआ है वह हम पेंशनर्स को दिया जाए।
106 Views

