योग दिवस पर मुख्य आयोजन नेमावर में, देवास शहर के स्पाट्र्स पार्क में हजारो लोग करेंगे योगाभ्यास, गांव-गांव में होगा योग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को आयुष विभाग ’’वसुधैव कुटुंबकम योग के लिए’’ थीम पर जिले के पर्यटन स्थल नेमावर में मुख्य आयोजन करेगा। देवास शहर में देवास-इन्दौर रोड स्पोट्र्स पार्क में शहर के हजारों नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधिगण और प्रशासनिक अधिकारी योगाभ्यास करेंगे। जिला आयुष अधिकारी डॉ. गिर्राज बाथम ने बताया कि नेमावर में नर्मदा नदी के किनारे सिद्धेश्?वर मंदिर प्रांगण में तथा देवास शहर में देवार-इंदौर रोड स्थित स्पोट्र्स पार्क मे 21 जून सुबह 06 बजे से 07.45 तक योगाभ्यास योग प्रशिक्षको द्वारा करया जाएगा।

इसके अलावा योग दिवस पर जिले में गांव-गांव योग प्रदर्शन तथा योगाभ्यास कराया जाएगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर कार्ययोजना बनाकर तैयारियो को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में स्थित आयुष औषधालयो तथा आरोग्य केन्द्रों पर भी योगाभ्यास कराया जाएगा। इसमे जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, स्वयं सेवी संस्थाओ के सदस्य तथा नागरिक बडी संख्या मे उपस्थित रहेंगे। बाथम ने जिले के नागरिकों से आग्रह किया है कि 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योगाभ्यास करें।

347 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!