Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

जिला स्तरीय कराटे स्पर्धा में खिलाडिय़ों ने जीते मेडल

1 min read

खंडवा- यादव स्पोट्र्स कराटे वेलफेयर सोसाइटी जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 68 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। वहीं समर कैंप के खिलाड़ी व प्रशिक्षकों ने भाग लिया। कोच  नेहा यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्या ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना और उन्हें मंच प्रदान करना था। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी मनीषा पाटिल द्वारा किया गया। सहसचिव कुंदन यादव व विशेष अतिथि महापौर अमृता अमर यादव द्वारा खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्ग भार में खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त किए। इस अवसर पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह व तुलसी के औषधि पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। रेफरी की भूमिका कोच नेहा यादव ने निभाई। टीम लीडर मोहित मालाकर, अभिषेक खोसला, संजय धुर्वे, आयुषी यादव, पिंकी गडेल, यश तिरोले, देवा चौरे, सलोनी अहिर, गगन झा को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

199 Views

Leave a Reply