Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

जबलपुर की मदनमहल पहाड़ी पर आकाश और वायु तत्व पर हुई योग क्रियाएँ

2 min read
Text Size:

भोपाल – 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जबलपुर में राष्ट्रीय स्तर का सामूहिक योग कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के पूर्व वातावरण निर्माण के मकसद से जबलपुर शहर में सामूहिक योग कार्यक्रम में जन-भागीदारी बढ़ाने के लिये जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

जबलपुर की मदनमहल पहाड़ी पर बैलेंसिंग रॉक के समीप योग के 5 तत्व में से आकाश और वायु तत्व पर केन्द्रित योग क्रियाओं का अभ्यास किया गया। इस मौके पर नीले कपड़ों और गुब्बारों से 21 जून की आकृति बनाई गई। आकाश तत्व पर आधारित योग क्रियाओं का अभ्यास रविवार को 200 से अधिक प्रतिभागियों ने योगाचार्य सुश्री अनुभा जैन के मार्गदर्शन में किया।

योग क्रियाओं के प्रदर्शन के बाद  अन्न (मोटे अनाज) कोदो-कुटकी, रागी, कांगनी और सांवा जैसे अन्न के साथ व्यंजन तैयार कर जन-सामान्य को इनके पोषक तत्व के बारे में जानकारी दी गई। शहर के मुख्य मार्गों से योग के प्रति जागरूकता एवं उसके महत्व को बताने के लिये रैली निकाली गई। जबलपुर में मनुष्य के जीवन में योग के महत्व को बताने के लिये 5 तत्वों पृथ्वी, अग्नि, जल, वायु और आकाश पर केन्द्रित गतिविधियाँ पहली बार की जा रही हैं।

प्रदेश में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग के कार्यक्रम निर्धारित समय पर एक साथ होंगे।

79 Views
What do you think?

Leave a Reply