Skip to content
Thursday, 29 October 2026
भोपाल

अमरपाटन क्षेत्र के प्रत्येक गाँव में जुलाई तक हर घर पहुँचेगा नल से जल

2 min read
Text Size:

भोपाल – पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  रामखेलावन पटेल ने कहा है कि बाण सागर सामूहिक ग्रामीण जल-प्रदाय योजना से सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र के प्रत्येक गाँव में इस वर्ष जुलाई तक हर घर नल से जल पहुँचेगा। साथ ही इस वर्ष नवम्बर-दिसम्बर तक रामनगर क्षेत्र के खेतों में सिंचाई के लिये भरपूर जल उपलब्ध होगा। राज्य मंत्री श्री पटेल  7 करोड़ 28 लाख रूपये लागत से बनने वाली 7 पक्की सड़क के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि यह 7 पक्की सड़कें क्षेत्र की 13 पंचायतों की जीवन-रेखा होंगी। सड़कों के बनने से इन क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने निर्माण एजेंसी को सड़क का कार्य नियत समय में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये। राज्य मंत्री श्री पटेल ने  नगर परिषद रामनगर में 2 करोड़ 16 लाख रूपये लागत के 19 विकास कार्य का भूमि-पूजन किया। इस राशि से वार्डों में नाली निर्माण सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के काम पूरे किये जायेंगे। राज्य मंत्री  पटेल ने अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खजूरी सुखनंदन एवं ग्राम भदवा में 2 सड़कों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि अमरपाटन क्षेत्र में मैहर ढाबा से झिन्ना नाला तक करीब साढ़े 5 किलोमीटर सड़क के मजबूतीकरण के लिये 21 करोड़ रूपये की राशि लोक निर्माण विभाग ने मंजूर की है। जल्द ही इस कार्य को शुरू किया जायेगा।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply