देवास- पर्यावरण पखवाड़ा अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था दशमेश सोशल एंड एजुकेशनल सोसायटी द्वारा शंकरगढ़ पहाड़ी पर सेक्टर नम्बर 10 में पौधारोपण किया गया। संस्था अध्यक्ष संमीत सिंह खनूजा ने बताया कि शंकरगढ़ स्थित पहाड़ी पर इन दिनों वृहद पौधारोपण अभियान चल रहा है। जिसके अंतर्गत बड़ी संख्या में सामाजिक संस्था एवं आमजन पौधारोपण कर पर्यारण को बढ़ावा दे रहे है।
जिससे भविष्य में कोरोना जैसी भयावह स्थिति पुन: उत्पन्न न हो। इन्हीं बात को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा भी पौधारोपण किया गया। वर्षाकाल में यह अभियान सतत रूप से जारी रहेगी। इस अवसर पर जिला समन्वयक देवेंद्र शर्मा, ब्लॉक समन्वयक नीलम सोनी, नीरज चौहान, नीलम चौहान, देवराज चौहान, दीपक विश्वकर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।
176 Views

