दादा दरबार में गुरू पूर्णिमा उत्सव की तैयारियां शुरू

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- श्रीधूनीवाले दादाजी दरबार में गुरुपूर्णिमा उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्व से पहले मंदिरों की सफाई में सेवादार जुट गए हैं।  रात बड़े मंदिर में शिखर के अंदर रंगरोगन का काम शुरू हुआ। वहीं धूनी माता के चारों तरफ अस्थायी ईंट और मिट्टी से दीवार बनाई गई। श्रीदादाजी दरबार में गुरू पूर्णिमा का पर्व 2 जुलाई को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर दरबार में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। बड़े दादाजी के मंदिर में शिखर के रंग-रोगन के साथ सेवादारों ने साफ-सफाई की। जल्द ही छोटे दादाजी और मां नर्मदा के मंदिर में भी सफाई की जाएगी। श्रीधूनीवाले दादाजी के दरबार में करीब 90 साल से जल रही अखंड धूनी के आसपास अस्थाई दीवार बनाने का कार्य शुरू हुआ।

गुरुपूर्णिमा पर होने वाले विशेष हवन के मद्देनजर यह दीवार बनाई गई है। करीब पांच फीट ऊंची इस दीवार के निर्माण के दौरान सेवादारों में उत्साह दिखाई दिया। श्रीदादाजी की समाधि के समक्ष स्थित धूनी के आसपास ईंट और मिट्टी से दीवार का निर्माण किया गया। एक तरफ जहां सेवादार फावड़े से पीली मिट्टी का गारा बनाते नजर आए तो सेवादारों की एक टोली ईंटों की जुड़ाई करने में भक्ति भाव के साथ लगी रही। धूनी माई में गुरुपूर्णिमा पर पर्व का विशेष हवन होगा। इसमें घी और सूखे मेवे के साथ ही जौ और तिल की आहुतियां दी जाएंगी।

हर साल धूनी के आसपास की दीवार को करीब साढ़े पांच फीट ऊंचाई तक बनाया जाता है ताकि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु नारियलों की आहूति से उठने वाली ज्वाला से सुरक्षित रह सकें। विदित हो कि बड़े दादाजी  केशवानंद महाराज ने वर्ष 1930 में दरबार में धूनी को प्रज्वलित कि या था। तभी से यहां अखंड धूनी जल रही है।
गुरुपूर्णिमा पर पांच लाख से अधिक लोग श्री दादाजी के मेले में आएंगे। बाहर से आए भक्तों को किसी तरह की समस्या नहीं हो इसलिए निगम अमले ने अभी से क्षेत्र में विशेष रूप से सफाई अभियान शुरू कर दिया है। निगम के प्रकाश विभाग अमले द्वारा पंधाना रोड से धरमकांटा, यहां से भैरव मंदिर इंदौर नाका, शनि मंदिर से गणेश गोशाला और दादाजी आश्रम परिसर में स्ट्रीट लाइट सुधारने का काम किया गया। वहीं मंदिर परिसर सहित प्रमुख मार्गों पर स्ट्रीट लाइट का मेंटेनेंस किया जा रहा है।

Views Today: 2

Total Views: 262

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!