Skip to content
Sunday, 1 November 2026
देवास

शराब की दुकान से परेशान इटावा के रहवासी

1 min read
Text Size:

देवास- विगत कई दिनों से इटावा के रहवासियों द्वारा शिवसेना यूबीटी को सूचना कर बताया गया कि प्रतिदिन रात में केसर होटल स्थित वाइनशॉप पर लोग वहीं पर शराब पीकर गाडिय़ां रोड पर लगाकर लड़ाई झगड़े करते है। जिससे की गाडिय़ा निकालने में बहन, बेटी और आसपास के रहवासियों को निकलने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस विषय को संज्ञान में लेते हुए शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित शर्मा ने शिवसेना जिला प्रभारी विजय जायसवाल को निर्देश दिया कि इटावा की निवासियों की समस्याओं का समाधान कर उक्त कार्रवाई करें।

इस विषय को लेकर विजय जायसवाल ने वाइन शॉप संचालक और सिविल लाइन थाने पर आवेदन के माध्यम से समस्याओं से अवगत कराकर मांग की गई कि इस तरह की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। अन्यथा शिवसेना मिलकर उग्र आंदोलन करेगी। आवेदन देते समय शिवसेना युवा सेना अध्यक्ष नितिन राज वर्मा, युवा नेता आशू पठारे, शिवम चतुर्वेदी, ग्रामीण प्रमुख श्रवण दरबार  इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी रत्नेश गुप्ता ने दी।

131 Views
What do you think?

Leave a Reply