Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

शिविर में संस्था उमेश्वर जागृति फाउंडेशन के सदस्यों ने किया रक्तदान

1 min read

देवास- संस्था उमेश्वर जागृति फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भारतीय रेडक्रॉस ब्लड बैंक में अध्यक्षा अंतिम बाला दीदी, रेडक्रॉस सोसायटी सचिव डॉ. कृष्णकांत धूत एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेश सिलोदिया की उपस्थिति में संपन्न हुआ। रक्तदान शिविर में जिन सदस्यों ने रक्तदान में अपना प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से योगदान दिया उनका संस्था द्वारा सम्मान किया गया। संस्था द्वारा निरंतर इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

साथ संस्था सदस्यों ने आवश्यकता पढऩे पर रक्तदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर फूलचंद भाटिया, मेंबर सिंह नागर, राहुल बैरागी, विशाल सक्सेना, धीरज सिंह पवार, नरेंद्र सिंह पवार, धर्मेंद्र सिंह पवार, अजय सिंह पवार, अमित सांगते, रवि मानिकपुरी, शैलेंद्र मुकुट, सरदार सिंह राठी, अपर्णा वर्मा, परसीराम सेनानी, प्रिया शर्मा, लक्ष्मीनारायण चौधरी और सुमित भेरवे आदि उपस्थित थे।

87 Views

Leave a Reply