Skip to content
Sunday, 1 November 2026
देवास

मुक्तिधाम में 21 पौधो का किया रोपण, चहुंओर हरियाली का लिया संकल्प

1 min read
Text Size:

देवास- श्रीजी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सेवा समिति द्वारा कोरोना के बाद से पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शहरभर में धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक उद्यानों, मुक्तिधाम पर अनगिनत पौधारोपण एवं औषधी पौधों का वितरण किया जा रहा है। इसी अभियान को जारी रखते हुए  समिति ने इटावा के अर्जुन नगर स्थित मुक्तिधाम में 21 औषधीय, छायादार व फलदार  पौधों का रोपण किया। साथ ही उपस्थितजनों को चहुंओर हरियाली करने का संकल्प दिलाया।

समिति उपाध्यक्ष रुक्मणि परमार ने बताया कि वर्षा ऋतु के दौरान देवास जिला सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के धार्मिक स्थलों में जाकर औषधीय पौधों का रोपण एवं वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहन बीके प्रेमलता, बीके मनीषा, बीके सफला, विवेक धवले, संजय सांगते, तेजाराम, अर्जुन सिंह आदि के सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उक्त जानकारी समिति सचिव घनश्याम मोदी ने दी।

77 Views
What do you think?

Leave a Reply