देवास- आम आदमी पार्टी की 25 जून को होने वाली महारैली एवं सभा कार्यक्रम निरस्त को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन आप पार्टी जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा (मुन्नी सेठ) द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष शर्मा ने प्रेसवार्ता को संबोंधित करते हुए कहा कि आप पार्टी की महारैली 25 जून को ग्वालियर में होना तय किया गया था। जिसमें प्रदेशभर के पार्टी कार्यकर्ता पहुंचने वाले थे। महारैली में राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के सीएम भगवंत मान सभा को संबोंधित करने वाले थे। जिसकी अनुमति भी 15 दिनों पहले पार्टी द्वारा ले ली गई थी।
जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता एवं भव्य आयोजन की घबराहट से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रशासन पर दबाव बनाकर 24 जून को उसी स्थान पर भाजपा की सभा आयोजित करने का फैसला ले लिया। जिससे आप पार्टी की महारैली व सभा को निरस्त करना पड़ा। 25 जून को होने वाली महारैली अब 1 जुलाई को होगी, जिसमें आप पार्टी की ताकत दिखेगी। जिसे भाजपा और कांग्रेस पार्टी दोनो देखेगी। प्रेसवार्ता में लोकसभा संयुक्त सचिव रविन्द्र उपाध्याय, संगठन मंत्री राहुल सिंह चंद्रावत, जिला उपाध्यक्ष जाकीर खान, ओम बामनिया, कमल गुप्ता सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Views Today: 2
Total Views: 108

