Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल

जी-20 देशों के प्रतिनिधि साँची में बौद्ध स्तूप देख हुए अभिभूत

1 min read
Text Size:

भोपाल – जी-20 अंतर्गत साइंस-20 कॉन्फ्रेंस-ऑन ‘कनेक्टिंग साइंस टू सोसायटी एंड कल्चर’ में आए जी-20 के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल साँची स्तूप का भ्रमण किया। सभी प्रतिनिधिओं का स्तूप परिसर में भारतीय संस्कृति अनुसार पारम्परिक तरीके से तिलक लगा कर और पुष्प माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया। शांति का टापू कहे जाने वाले साँची में हुए आत्मीय स्वागत से सभी प्रतिनिधि अभिभूत हो गए।

जी-20 देशों के प्रतिनिधियों ने बौद्ध स्तूपों सहित अन्य धरोहरों को देखा और उनकी सुंदरता और बनावट शैली देख कर मंत्रमुग्ध हो गए। बौद्ध स्तूपों के साथ ही साँची के नैसर्गिक सौंदर्य ने भी उन्हें अपनी ओर आकर्षित किया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों ने भगवान बौद्ध की शिक्षाओं, सम्राट अशोक के संदेशों, साँची स्तूपों की बनावट शैली, उनके ऐतिहासिक तथा पुरातात्विक महत्व के बारे में बताया। भ्रमण के दौरान ब्राजील, यूएई, यूके, साउथ अफ्रीका सहित अन्य देशों के प्रतिनिधि, कलेक्टर  अरविंद दुबे एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी भी साथ रहे।

164 Views
What do you think?

Leave a Reply